छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई एसवीपी कॉलेज में स्नातक पार्ट टू परीक्षा के दौरान छात्राओं ने अवैध वीक्षक पर लगाया था दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ का आरोपभभुआ एसडीओ से छात्राओं ने की थी शिकायत, बीडीओ को मिला था जांच का आदेशप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) छात्राओं के साथ परीक्षा के दौरान अवैध वीक्षक […]

विज्ञापन

छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई एसवीपी कॉलेज में स्नातक पार्ट टू परीक्षा के दौरान छात्राओं ने अवैध वीक्षक पर लगाया था दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ का आरोपभभुआ एसडीओ से छात्राओं ने की थी शिकायत, बीडीओ को मिला था जांच का आदेशप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) छात्राओं के साथ परीक्षा के दौरान अवैध वीक्षक द्वारा दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ करने के मामले पर अब तक कार्रवाई तो दूर जांच तक पूरी नहीं हुई, जबकि घटना को बीते महीना दिन होने को आया. मामला बीते माह शहर के प्रतिष्ठित एसवीपी कॉलेज से जुड़ा हुआ है. स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं ने परीक्षा में अवैध रुप से वीक्षण का कार्य कर रहे एक कॉलेज कर्मी पर दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. इस मामले पर छात्राओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल को लिखित शिकायत करने के बाद इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ ललन प्रसाद से पिछले नौ दिसंबर को की थी. इस मामले पर एसडीओ ने संज्ञान लेते हुए भभुआ के बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. लेकिन, एक माह बीतने को है, अब तक मामले पर जांच रिपोर्ट बीडीओ द्वारा नहीं सौंपी गयी. गौरतलब है कि स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के दौरान एसवीपी कॉलेज में शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज के अलावा राजर्षि शारीवाहन कॉलेज व महाराणा प्रताप कॉलेज की छात्राओं का सेंटर पड़ा था. छात्राओं के अनुसार परीक्षा देने के क्रम में कॉलेज के बसीए विभाग के एक चतुर्थवर्गीय कर्मी उमेश कुमार सिंह ने अवैध रूप से वीक्षण का कार्य करते हुए परीक्षा दे रही छात्राओं के साथ अपशब्द का प्रयोग करते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया. इसकी शिकायत मौखिक रुप से केंद्राधीक्षक डाॅ सतीश चंद्र लाल से भी की, लेकिन केद्राधीक्षक ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अंतत: छात्राओं ने अवैध रुप से वीक्षण कार्य कर रहे कर्मी की शिकायत अपने-अपने कॉलेज के प्रधानाध्यापकों से की तो सभी कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों ने इसकी शिकायत पुन: केंद्राधीक्षक से करते हुए अविलंब वीक्षण कार्य में लगे व छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपित कर्मी को हटाने को कहा. लेकिन, फिर भी कर्मी पर कोई कार्रवाई न करते हुए उससे यथावत वीक्षण कार्य कराते रहे. अंतत: थक हार कर छात्राओं ने नौ दिसंबर को इसकी शिकायत एसडीओ से की. इस प्रकरण की जांच की जिम्मेवारी भभुआ बीडीओ को सौंपते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन यह मामला अब भी जांच प्रकरण से गुजर रहा है और छात्राओं से दुर्ग्यवहार करनेवाले कर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी. क्या कहते हैं एसवीपी कॉलेज के प्राचार्यएसवीपी कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ एसएन लाल ने बताया कि यह छात्राओं का मन गढ़ंत आरोप है. परीक्षा के दौरान कड़ाई के चलते छात्राएं कर्मी पर बेवजह का आरोप लगा रही हैं. क्या कहते हैं परीक्षा नियंत्रक परीक्षा नियंत्रक ब्रहम्देव सिंह का कहना है कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं. परीक्षा के दौरान किसी भी छात्रा ने ऐसा आरोप नहीं लगाया था. क्या कहते हैं बीडीओभभुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है. मंगलवार को इस प्रकरण में कॉलेज पहुंच कर जांच की थी. अन्य कॉलेजों की छात्राएं जिनका सेंटर यहां पड़ा था, उनसे भी पूछताछ करने के बाद ही इस मामले में की जांच पूरी होगी…………………………………फोटो.14. प्रिसिंपल डा. एसएन लाल 15. परीक्षा नियंत्रक ब्रम्हदेव सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन