चार दिनों से अंधेरे में डूबा हरसुब्रह्म मंदिर

Updated:
विज्ञापन

चार दिनों से अंधेरे में डूबा हरसुब्रह्म मंदिर श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है परेशानीचैनपुर(कैमूर) हरसुब्रह्म मंदिर के बिजली के तार उतार दिये गये हैं. इससे चार दिनों से पूरे मंदिर में अंधेरा है.मंदिर में अंधेरे के कारण शाम में आनेवाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में काफी हो रही है. यूपी के मिर्जापुर के आदित्य नारायन […]

विज्ञापन

चार दिनों से अंधेरे में डूबा हरसुब्रह्म मंदिर श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है परेशानीचैनपुर(कैमूर) हरसुब्रह्म मंदिर के बिजली के तार उतार दिये गये हैं. इससे चार दिनों से पूरे मंदिर में अंधेरा है.मंदिर में अंधेरे के कारण शाम में आनेवाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में काफी हो रही है. यूपी के मिर्जापुर के आदित्य नारायन तिवारी व आजमगढ़ से सपरिवार आये रमाकांत गुप्ता आदि ने बताया कि यहां उनकी काफी आस्था है. लेकिन यहां की अव्यवस्था को देख काफी दुख होता है. लाखों रुपये की आय वाले मंदिर की यह स्थिति सही मायने में काफी शर्मनाक है. यहां सुविधाओं के नाम पर शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिलती. हरसुब्रम्ह स्थान न्यास समिति के सचिव कैलाशपति त्रिपाठी के मनमानी के विरुद्ध ग्रामीणों ने गत दिनों न्यास के अध्यक्ष सह अंचलाधिकारी चौधरी मुरली मनोहर प्रसाद राय को आवेदन दिया गया था. जब बिजली का तार उतारने के संबंध में न्यास के अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच करते हुए कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन