कैमूर: फकराबाद के पोखरे में डूबी 18 वर्षीय युवती, सुबह पानी में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में उपस्थित परिजन | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में एक दुखद घटना हुई, जहां पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवती जानकी कुमारी की मौत हो गई. शौच के लिए निकली युवती का शव अगले दिन सुबह पानी में तैरता मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव के सिवान पोखरा में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान भदौरा गांव निवासी मुन्नर बिंद की पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शौच के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

मृतका के मामा मौला बिंद ने बताया कि बुधवार शाम जानकी शौच के लिए फकराबाद सिवान स्थित पोखरा के समीप गयी थी. इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

सुबह पोखरे में मिला शव

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पोखरे के पानी में एक शव तैरता देखा. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला. पहचान होने पर पता चला कि शव जानकी कुमारी का है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.

Also Read: किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने में जुटा प्रशासन, विधायक ने नहरों की सफाई को लेकर अफसरों को दिए सख्त निर्देश


विज्ञापन
Amit Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन