बेरहमी से पीटने व वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में केस दर्ज
Updated at : 24 Sep 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ : कोचिंग का हब कहे जानेवाले चकबंदी रोड में छात्रों के साथ छिनतई, रंगदारी, मारपीट एवं गुंडागर्दी हालिया दिनों में चरम पर है. आये दिन छात्रों के साथ छिनतई, मारपीट व रंगदारी की शिकायतें थाना तक पहुंच रही है. उक्त मामलों में छात्रों के एक गुट द्वारा कैशियर यादव नामक अपराधी को पकड़ कर […]
विज्ञापन
भभुआ : कोचिंग का हब कहे जानेवाले चकबंदी रोड में छात्रों के साथ छिनतई, रंगदारी, मारपीट एवं गुंडागर्दी हालिया दिनों में चरम पर है. आये दिन छात्रों के साथ छिनतई, मारपीट व रंगदारी की शिकायतें थाना तक पहुंच रही है. उक्त मामलों में छात्रों के एक गुट द्वारा कैशियर यादव नामक अपराधी को पकड़ कर पीटते हुए रविवार को थाने में सौंपा गया था.
इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को हाथ पैर बांध कर कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा है. पुलिस ने उक्त वायरल वीडियो के जांच के क्रम में यह पाया था कि उक्त युवक चैनपुर थाना के कल्याणीपुर गांव का रहनेवाला सैफ खां है, जो छावनी मुहल्ला में किराये पर मकान लेकर चकबंदी रोड स्थित कोचिंग में पढ़ाई करता है.
उक्त सैफ नामक युवक को कैशियर यादव, उसके सहयोगी विकास यादव, मुन्ना यादव एवं अन्य लोगों द्वारा मिलकर बुरी तरह से पीटा गया. पिटाई के बाद डर के मारे उक्त युवक थाने में शिकायत करने के बजाये अपने गांव कल्याणीपुर चला गया. जिसके बाद पुलिस ने उक्त वीडियो के आधार पर स्वयं संज्ञान लेते हुए सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के बयान पर कैशियर व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है.
सब इंस्पेक्टर के बयान पर दर्ज किये गये प्राथमिकी में कहा गया है कि अधौरा के खामकला गांव के रहनेवाले कैशियर यादव जिसके ऊपर आधा दर्जन रंगदारी, छितनई व मारपीट के मामले दर्ज हैं उसे पकड़ा गया, तो उसने बताया कि एक डेढ़ माह पहले उसने छावनी मुहल्ला में रहकर पढ़ाई कर रहे सैफ खान नामक छात्र को रात के करीब आठ बजे एकता चौक के पास अपने सहयोगी विकास यादव व मुन्ना यादव के साथ मिलकर हाथ पैर बांध पिटाई किये थे और उक्त पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया था.
साथ ही उक्त युवक को यह धमकी भी दिया था कि पुलिस या अन्य किसी को मारपीट के बारे में बताओगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. उक्त डर से सैफ ने भभुआ थाने में उक्त मामले की शिकायत दर्ज नहीं करायी थी. साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया तो उस पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद मोबाइल से डिलेट भी कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




