परिजनों की डांट से नाराज युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : चैनपुर थानाक्षेत्र के बीयूर गांव में परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा देने से कूपित एक 19 वर्षीय युवती ने घर में रखा सल्फास गटक लिया. सल्फास के सेवन से जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर आये जहां, उसकी चिंताजनक […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : चैनपुर थानाक्षेत्र के बीयूर गांव में परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा देने से कूपित एक 19 वर्षीय युवती ने घर में रखा सल्फास गटक लिया. सल्फास के सेवन से जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर आये जहां, उसकी चिंताजनक हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिये डॉ सिद्धार्थ राज सिंह ने वाराणसी रेफर कर दिया.
लेकिन, परिजन सदर अस्पताल के एंबुलेंस से वाराणसी ले जाने के लिये रेफर किये जाने बाद युवती को इलाज के लिये वाराणसी न ले जाकर ओपीडी के समीप युवती को एंबुलेंस से उतार लिया और फिर उसे इलाज के लिये एक निजी क्लिनिक में लेकर चले गये.
परिजनों के डांट फटकार से सल्फास का सेवन करनेवाली युवती बीयूर गांव निवासी रामाशीष राम की बेटी जामवंती कुमारी बतायी जाती है. इस संबंध में पता चला है कि,युवती को घरेलू काम को लेकर उसके परिजनों द्वारा डांटा फटकारा गया था. इसी बात से खफा युवती ने सल्फास का सेवन कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










