ePaper

Jio True 5G: बिहार के 28 जिलों में जल्द शुरू होगा जिओ ट्रू 5जी नेटवर्क, उपभोक्ताओं को मिलेगा ये वेलकम ऑफर

Updated at : 12 May 2023 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
Jio True 5G: बिहार के 28 जिलों में जल्द शुरू होगा जिओ ट्रू 5जी नेटवर्क, उपभोक्ताओं को मिलेगा ये वेलकम ऑफर

रिलायंस जियो कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर देगा. बिहार के के 28 जिलों में रिलायंस जियो के ट्रू 5 जी नेवटर्क सर्विस शुरू करने जा रही है.

विज्ञापन

पटना. रिलायंस जियो ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 और शहरों में अपना ट्रू 5 जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है. कंपनी अब जल्द ही सूबे के 28 जिलों में रिलायंस जियो के ट्रू 5 जी नेवटर्क सर्विस की शुरुआत करने जा रही है. इसकी तकनीकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इन शहरों में से कई ऐसे शहर हैं जहां 5 जी नेटवर्क की सेवा देने वाली पहली कंपनी बन जाएगी. इसके शुरू हो जाने से लोग हाइ स्पीड इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे.

बिहार के 10 जिलों में अभी मिल रही है जिओ ट्रू 5 जी की सेवा

मिली जानकारी के अनुसार दो सप्ताह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. अभी राज्य के केवल 10 जिलों में ही ट्रू 5 जी नेवटर्क सर्विस एक्टिव है. नये जुड़े शहरों में से अधिकांश शहरों में जियो 5 जी सेवाएं देने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है. जियो ट्रू 5 जी से जुड़ चुके शहरों में पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा, बिहारशरीफ, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार और आरा शामिल हैं.

दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर में जियो ट्रू 5जी

रिलायंस जियो कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर देगा. इन शहरों में जियो उपयोग कर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा और जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस प्लस स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

Also Read: पटना के जेपी गंगा पथ पर 15 जुलाई से गायघाट तक फर्राटा भरेंगे वाहन, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

खुलेंगे विकास के नए अवसर

कंपनी द्वारा हाइ-स्पीड, लो -लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ इन शहरों के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराये जायेंगे. इससे पर्यटन, विनिर्माण, एसएमइ इ-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आइटी के क्षेत्रों में विकास के नये अवसर खुलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन