घोसी में बुलेट व सीडी ठेला के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
घोसी में बुलेट व सीडी ठेला के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत

उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर धुरियारी गांव स्थित नहर फॉल के समीप बुलेट व सीडी ठेला के बीच हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

घोसी. उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर धुरियारी गांव स्थित नहर फॉल के समीप बुलेट व सीडी ठेला के बीच हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों अपने सहोदर भाई बताया जाता है. बताया जाता है कि दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर विशुनगंज बाजार से अपने घर डैडीह आ रहा था, तभी उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर धुरियारी गांव के समीप नहर फॉल के समीप विपरीत दिशा से जा रही सीडी ठेला के बीच हुई टक्कर में डैडीह गांव निवासी संजीव कुमार के पुत्र सौरव कुमार उर्फ लालू (23 वर्ष) को घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे भाई गौरव कुमार (16 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग व घोसी थाने के डायल 112 नंबर की पुलिस ने दोनों भाई को अलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लाया, जहां चिकित्सक ने सौरव कुमार उर्फ लालू को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे भाई गौरव कुमार को बेहतर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया है. घोसी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजने की तैयारी कर रही है. मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन