जहानाबाद: किराए के मकान में घुसकर युवक पर हमला, 20 हजार नकद, मोबाइल व दस्तावेज लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर थाना.

जहानाबाद नगर थाना.

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के किराए के मकान में हथियारबंद लोगों ने घुसकर मारपीट और लूटपाट की. पिस्तौल के बल पर युवक से 20 हजार रुपये, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jehanabad Crime News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा स्थित प्राचीन देवी मंदिर के समीप किराए के मकान में रह रहे एक युवक के साथ हथियारबंद लोगों द्वारा मारपीट और लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने मकान मालिक के पुत्र समेत कई लोगों पर कमरे में घुसकर पिस्तौल के बल पर हमला करने, मोबाइल छीनने तथा 20 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हथियार लेकर कमरे में घुसे आरोपी

पीड़ित सुखराम, जो मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मई गांव का निवासी है, ने बताया कि वह ऊंटा स्थित प्राचीन देवी मंदिर के पीछे किराए के मकान में रहता है. उसने मकान मालिक के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार उर्फ मोनू समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि सभी हथियार लेकर उसके कमरे में घुसे और गाली-गलौज करने लगे.

फोन करने से रोका, पिस्तौल की बट से पीटा

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर पिस्तौल तान दी. जब उसने अपने भाई को फोन कर घटना की सूचना देने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद पिस्तौल की बट से हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई.

20 हजार रुपये और दस्तावेज लेकर फरार

मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के बैग में रखे 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी छीन लिए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. सुखराम ने आरोप लगाया है कि हमलावर शराब के नशे में थे और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना के बाद उसने नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अरवल: जिले में एक हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट खराब, अंधेरे में डूबीं गांवों की गलियां



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन