Jehanabad : शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक धराया
Author :MINTU KUMAR
Published by :MINTU KUMAR
Updated at :13 May 2026 10:29 PM
विज्ञापन

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर काको थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
विज्ञापन
काको. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर काको थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़सैया गांव निवासी पिंटू साव को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान युवक के शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बैंक में ग्राहक के बैग से 50 हजार रुपये की चोरी
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के पटना-गया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसा निकालने पहुंचे एक ग्राहक के बैग से चोरों ने 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में पंचमहल्ला गोल चबूतरा निवासी प्रेवन साव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह बीते दिन पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये की निकासी करने गये थे. रुपये निकालने के बाद उन्होंने उसे अपने बैग में रख लिया. इसी दौरान बैंक कर्मियों ने पासबुक पर फोटो चिपकाने की सलाह दी. प्रेवन साव ने बताया कि फोटो चिपकाने के दौरान ही चोरों ने उनके बैग से 50 हजार रुपये गायब कर दिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. सूचक ने कहा है कि ग्राहक के वेश में चोर बैंक परिसर में घूमते रहते हैं .प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










