Jehanabad : वर्तमान जांच के नतीजे का करेंगे इंतजार

Updated:
विज्ञापन

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पीड़ित छात्रा के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

विज्ञापन

जहानाबाद. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पीड़ित छात्रा के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने परीक्षा छात्र के पिता और परिवार के अनुसार सदस्यों से एकांत में मुलाकात कर उनसे हालात की जानकारी ली और उनकी पीड़ा को सुना. उन्होंने परिजनों को हर हाल में न्याय का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि अपराधी कितने ही बड़े या पहुंच वाले हो, वह बचेंगे नहीं. सीबीआइ या न्यायिक जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी के नेतृत्व में यह जांच चल रही है. पूरी सजकता से इस जांच को पूरा कर हर हाल में अपराधी की पहचान की जायेगी और उन्हें सजा दिलाने का काम किया जायेगा. फिलहाल जांच को भटकाने का कोई मतलब नहीं है. हमलोग इस जांच के नतीजे का इंतजार करेंगे. एसआइटी की टीम के द्वारा पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि एसआइटी अपने हिसाब से जांच कर रही है. पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का अगर कोई कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने गृह मंत्री और डीजीपी से मुलाकात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन