सड़क दुर्घटना में युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की गयी जान

करपी-इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के समीप बुधवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

करपी. करपी-इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के समीप बुधवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तेरा गांव निवासी 23 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में की गई है, जबकि छोटू यादव घायल हैं और उसका इलाज जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार और छोटू यादव अपाची बाइक से करपी आए हुए थे. वापस अपने गांव तेरा लौटने के दौरान हंसराज बाग मोड़ के पास उनकी बाइक की सीधी टक्कर एक बोलेरो गाड़ी से हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही सुजीत कुमार की रास्ते में मौत हो गयी. वहीं छोटू यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर करपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर थाना ले आयी. इस बाबत थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है. थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के पिता रामइकबाल सिंह ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में सुजीत दूसरे नंबर पर था. उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पिता, पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन