टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी अपराधी पप्पू यादव गिरफ्तार

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :29 Apr 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी अपराधी पप्पू यादव गिरफ्तार

जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 25000 का इनामी अपराधी पप्पू यादव उर्फ पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

घोसी. पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 25000 का इनामी अपराधी पप्पू यादव उर्फ पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पप्पू यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पप्पू यादव घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव का निवासी है. उसके खिलाफ घोसी थाने में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में चार अलग-अलग केस दर्ज थे. इसके अलावे जहानाबाद जिले के विभिन्न थानों सहित बगल के राज्य झारखंड में भी कई मामले दर्ज हैं. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि पप्पू यादव बिहार में क्राइम करके बगल के राज्य झांरखण्ड चला जाता है. पुलिस के मुताबिक इन सभी मामलों की प्रकृति बेहद संगीन है और पप्पू यादव लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था. घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि पप्पू यादव जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. उस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था, ताकि उसके बारे में सूचना देने वालों को प्रोत्साहित किया जा सके. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. उसकी गिरफ्तारी से अन्य फरार अपराधियों में भी डर का माहौल बनेगा और वे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हो सकते हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच भी जारी है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके. उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में इस अपराधी का भय बना हुआ था, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी से राहत महसूस हो रही है. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन