कलेर में चला सघन जांच अभियान, वाहन जांच अभियान में नौ वाहनों से 14 हजार जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते कलेर पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कलेर थाना पुलिस ने सोन नहर पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहन चालकों से 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

jehanabad News : कलेर प्रखंड क्षेत्र में कलेर थाना पुलिस की ओर से रविवार की शाम मुख्य सोन नहर पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों से करीब 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

कागजात और यातायात नियमों की हुई जांच

कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार की शाम मुख्य सोन नहर पुल पर वाहनों की जांच की गयी. जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात में कमी पायी गयी या जो यातायात नियमों का पालन करते नहीं मिले, उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया.

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं. वाहन के सभी आवश्यक कागजात भी साथ रखें, ताकि जांच के दौरान परेशानी नहीं हो.

पुलिस की जांच देख लिंक रोड की ओर भागे वाहन चालक

वाहन जांच अभियान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गयी. कुछ चालक मुख्य सड़क पर पुलिस की जांच देखकर लिंक रोड की ओर जाते नजर आए. हालांकि पुलिस टीम मुख्य सड़क के साथ आसपास के मार्गों पर भी नजर रख रही थी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन