दूसरे बाइक का नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की मोटरसाइकिल, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगा रखा था. पकड़ी गई मोटरसाइकिल 2024 में चोरी हुई थी.

विज्ञापन

jehanabad News : कलेर के परासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान परशुरामपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार, पिता रामानंद साव के रूप में हुई है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

कागजात नहीं दिखा सका युवक

परासी थानाध्यक्ष मो. सेराज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका और वाहन के कागजात की मांग की. युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस मोटरसाइकिल को थाने ले गयी और उसका सत्यापन कराया.

जांच में चोरी की निकली बाइक

वाहन के सत्यापन के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उस पर किसी दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट लगाया गया था. जांच में वाहन की वास्तविक पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

2024 में चोरी हुई थी मोटरसाइकिल

पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल की स्वामिनी प्रतिमा कुमारी, पति विनोद राम, ग्राम खरंती, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद हैं. वाहन स्वामिनी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल वर्ष 2024 में चोरी हो गयी थी. इस संबंध में उन्होंने मदनपुर थाना में लिखित आवेदन भी दिया था.

चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष मो. सेराज ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार युवक को न्यायालय में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की मोटरसाइकिल युवक तक कैसे पहुंची और दूसरे वाहन का नंबर प्लेट उस पर किसने लगाया था. परासी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने और उस पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किए जाने की घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है. पुलिस की कार्रवाई से चोरी के वाहनों के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन