जहानाबाद: साइबर ठगी के तार जहानाबाद से जुड़े, फतेहपुर पुलिस ने संदिग्ध खाते की जांच की

Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले में यूपी पुलिस जहानाबाद पहुंची है। फतेहपुर के युवक के खाते से हुए 98 हजार की धोखाधड़ी के तार जहानाबाद से जुड़े होने की आशंका है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में ऑनलाइन ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पुलिस गुरुवार को जहानाबाद पहुंची. फतेहपुर निवासी लव कुश कुमार के खाते से 98 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी. जांच के दौरान ठगी की रकम कई बैंक खातों में भेजे जाने की जानकारी सामने आयी. इनमें से एक खाता जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के मई मठ निवासी विनीत कुमार का भी बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संदिग्ध खाताधारकों की पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज है. अनुसंधान के दौरान पुलिस को जिन-जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है, उनके खाताधारकों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है. फतेहपुर से पहुंचे पुलिसकर्मी गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है. इसी सिलसिले में पुलिस टीम जहानाबाद पहुंची है.

दूसरे मामले में वैशाली पुलिस भी पहुंची

फतेहपुर पुलिस टीम ने जहानाबाद में संबंधित लोगों और बैंक खातों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित खाताधारक की साइबर ठगी में क्या भूमिका है. इधर, गुरुवार को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में वैशाली पुलिस की टीम भी जहानाबाद पहुंची और छानबीन में जुटी रही.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन