जहानाबाद: दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी समेत दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Author Baikunth kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काको पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संतोष कुमार चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कुर्की वारंट के एक अभियुक्त सुनील राम को भी दबोचा गया है.

विज्ञापन

हेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कुर्की वारंट का अभियुक्त भी दबोचा

Jehanabad News : काको पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर घर से दबोचा गया आरोपी

पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पाली मठ निवासी संतोष कुमार चौधरी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

कुर्की-जब्ती वारंट का अभियुक्त भी गिरफ्तार

पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी कुर्की-जब्ती वारंट के मामले में नरमा गांव निवासी सुनील राम उर्फ पहलवान जी को भी गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन