Jehanabad : सलारपुर हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने बहुचर्चित सलारपुर गांव निवासी नीतीश कुमार की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने बहुचर्चित सलारपुर गांव निवासी नीतीश कुमार की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में परसबिगहा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी राहुल कुमार व इब्राहिमपुर गांव निवासी नीतीश कुमार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवक से लगातार कई दिनों से पूछताछ कर रही थी. पूछताछ के बाद दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में अनुसंधान आगे जारी है. इस हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




