Jehanabad : सास-बहू के झगड़े से परेशान बेटे ने खाया जहर

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सास-बहू के झगड़े से परेशान बेटे ने खाया जहर

शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में सास-बहू के बीच हुए झगड़े से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद

. शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में सास-बहू के बीच हुए झगड़े से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार उचिटा गांव निवासी रोशन कुमार की पत्नी और मां के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है. रोशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. घर में वह कभी बाहर तो कभी घर पर रहता था, जबकि उसकी मां और पत्नी साथ रहती थीं, लेकिन दोनों के बीच आपसी मनमुटाव बना रहता था. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह भी सास-बहू के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया.

दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगीं और रोशन को भी बीच में घसीट लिया गया. इस झगड़े और लगातार चल रहे तनाव से परेशान होकर रोशन ने गुस्से में यह कदम उठा लिया. इसी दौरान रोशन की मां ने घर में रखी सब्जी और पेड़-पौधों पर छिड़काव की जाने वाली जहरीली दवा निकालकर खुद पीने की धमकी दी. इसके बाद रोशन ने मां के हाथ से दवा छीनकर स्वयं खा लिया. जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान न तो उसकी पत्नी और न ही मां उसके साथ पहुंची. ग्रामीण और अन्य परिजन ही उसे अस्पताल लेकर आए. पुलिस मामले की जानकारी ले रही है.

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन