jehanabad news. गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर का निवासी था मृतक यमुना राम

विज्ञापन

कलेर. मैनपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जिसकी जांच में पुलिस से जुट गई है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम निवासी बिगन महतो का ट्रैक्टर महेंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम में शुक्रवार को कुटी काटने आया था, जिसके बाद वह शुक्रवार की शाम कुटी काटकर अपने ग्राम अकबरपुर जा रहा था कि मैनपुरा के समीप वह ट्रैक्टर एक गड्ढे में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर यमुना राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मौत के बाद ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से डर के मारे भाग गया, जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया. कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर रही है. मृतक यमुना राम (50 वर्ष) दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम का निवासी बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन