जहानाबाद: गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय में तीन दिनों में दो बार बिजली तार की चोरी, केस दर्ज
जहानाबाद के गौतम बुद्ध 2 उच्च विद्यालय में चोरों ने तीन दिनों में दो बार बिजली के तार चोरी किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
Jehanabad News : जहानाबाद शहर स्थित गौतम बुद्ध-2 उच्च विद्यालय में बेखौफ चोरों ने तीन दिनों के भीतर दो बार बिजली के तारों की चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. लगातार हुई चोरी की घटनाओं से विद्यालय की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गयी है और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
आपके शहर में
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने सबसे पहले विद्यालय परिसर से बिजली के तार चोरी कर लिये. इसके ठीक दो दिन बाद चोरों ने दोबारा स्कूल परिसर में घुसकर बिजली के तारों पर हाथ साफ कर दिया. लगातार दो बार हुई चोरी से विद्यालय की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गयी है.
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चोरी की पूरी वारदात विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है. फुटेज में अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.
प्रधानाध्यापक ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने नगर थाना जहानाबाद में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गयी है.
प्रभारी प्रधानाध्यापक के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए