सूर्य घर योजना के 1985 आवेदन अनुबंध के लिए लंबित, डीएम ने तेजी लाने का दिया निर्देश
बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की और लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
Jehanabad News : जहानाबाद नगर. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों, अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि और सूचीबद्ध विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजना के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन और पात्र लाभुकों को समय पर लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया.
आपके शहर में
बैंक स्तर पर 125 आवेदन लंबित
बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की समीक्षा में पाया गया कि 97 पूर्ण आवेदन और 28 स्वीकृत आवेदन ऋण वितरण के लिए लंबित हैं. डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि को संबंधित बैंकों से समन्वय कर इन सभी आवेदनों में जल्द ऋण वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.
विक्रेताओं के स्तर पर 1985 मामले लंबित
विक्रेताओं के स्तर पर वर्तमान में 1,985 आवेदन अनुबंध की प्रक्रिया के लिए लंबित मिले. डीएम ने सभी संबंधित विक्रेताओं को शीघ्र अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया. उन्होंने आवेदन मिलने के बाद निर्धारित समय-सीमा में आगे की प्रक्रिया पूरी करने को कहा.
300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर फोकस
बैठक में विद्युत विभाग के सभी कनीय अभियंताओं के कार्यों की भी समीक्षा की गयी. प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के लिए कनीय अभियंताओं द्वारा कराये जा रहे आवेदनों की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी.
इस पर डीएम ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत को संबंधित कनीय अभियंताओं से स्पष्टीकरण प्राप्त करने और पात्र उपभोक्ताओं के अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने को भी कहा.
समन्वय से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
डीएम ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग, बैंक, विक्रेताओं और अन्य संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया.
बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला विकास पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए