खेलो इंडिया संवाद में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया खेलों से जुड़ने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

खेलो इंडिया संवाद में शामिल कॉलेज के प्रतिनिधि

जहानाबाद के स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने युवाओं को 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम मोदी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया. पीएम के संबोधन से युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 'आप खेलेंगे तो खिलेंगे.' उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष करने की क्षमता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं. खेलों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है.

2036 ओलंपिक के लिए तैयारी का आह्वान

पीएम मोदी ने भारत के खेल भविष्य की चर्चा करते हुए युवाओं और खिलाड़ियों से वर्ष 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं से पूर्ण समर्पण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ खेलों में आगे बढ़ने की अपील की.

एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वय में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति रानी की भूमिका महत्वपूर्ण रही. उनके मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला.

कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

प्राचार्य ने महाविद्यालय में खेलकूद के वातावरण को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में जिला युवा पदाधिकारी हिमांशु कुमार, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी आदित्य राज, उज्जवल सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. समारोह का समापन युवाओं द्वारा खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और 2036 ओलंपिक के लिए योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन