नवोदय विद्यालय की 160 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सिखायीं सुरक्षा की तकनीकें

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में 160 छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनाना है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मकपा में अध्ययनरत 160 बालिकाओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का आयोजन सेल्फ डिफेंस विशेषज्ञ नेहा भारती की देखरेख में विद्यालय के प्राचार्य राम सरन चौधरी के निर्देशन में किया गया. बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में हर माह चार बार प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार दिनों तक कराया गया व्यावहारिक अभ्यास

इसी क्रम में 24, 25, 26 और 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न बुनियादी और व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण के दौरान बेसिक पंच एवं ब्लॉक, उक्के बाजा, एनडी जुकी बाजा समेत आत्मरक्षा से जुड़ी अन्य तकनीकों की जानकारी दी गयी.

आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना उद्देश्य

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करना तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता बढ़ाना है. प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ सतर्क, साहसी और आत्मविश्वासी बनने के लिए भी प्रेरित किया गया.

नियमित प्रशिक्षण को बताया महत्वपूर्ण पहल

विद्यालय प्रशासन ने बालिकाओं की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित आत्मरक्षा प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण पहल बताया. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे प्रशिक्षण से बालिकाओं में किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित होता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन