उंटा के प्राचीन देवी मंदिर का 308वां वार्षिक उत्सव संपन्न, भंडारे मे उमडे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के प्राचीन उंटा देवी मंदिर में 308वां वार्षिकोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान से पूजा-पाठ और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

विज्ञापन

जहानाबाद शहर के प्राचीन देवी मंदिर उंटा का 308वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया. मौके पर मंदिर के पुजारी राकेश पांडे के निर्देशन में दिनभर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा पाठ का कार्यक्रम चला. वहीं गुरुवार शाम में आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु लोग उमड़ पड़े. भंडारा में प्राचीन देवी मंदिर से लेकर उंटा मंदिर तक प्रसाद लेने के लिए देर रात तक लंबी कतार लगी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राकेश पांडे एवं अनेक श्रद्धालुओं ने बताया कि माता की महिमा अपरंपार है. जो भी यहां सच्चे दिल से पूजा पाठ व मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद पूरी होती है. जिसको लेकर दूर दराज सभी लोग पहुंचे थे.

वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में मंदिर समिति के विजय सत्कार, कुणाल कुमार मनीष कुमार, रंजीत कुमार समेत समिति के कई युवाओं की टोली तनमय्यता के साथ जुटी रही. युवाओं के टोली शांतिपूर्वक पीजी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण के कार्य में जुटी थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन