Jehanabad : बालू का अवैध खनन कर ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बालू का अवैध खनन कर ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव के निकट से नदी से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है जिस पर खनन विभाग के द्वारा 114000 का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव के निकट से नदी से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है जिस पर खनन विभाग के द्वारा 114000 का जुर्माना लगाया गया है. यह छापेमारी खनन विभाग और हुलासगंज थाना के संयुक्त कार्रवाई में की गई है. छापेमारी का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार कर रहे थे. जबकि उनके साथ खाना इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार और हुलासगंज थाना के प्रभारी पंकज कुमार मौजूद थे. छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि नदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा है जिसके बाद खनन विभाग और हुलासगंज थाना ने संयुक्त कार्रवाई कर उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर चालक के पास बालू का कोई वैध चालन नहीं था.

गुमशुदा दो नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद

मखदुमपुर. टेहटा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग को बरामद किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टेहटा थाना में अलग-अलग दो मामला दर्ज किया गया था जिसमें नाबालिग बच्चे के पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन