विद्यालय स्तर पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ मशाल कार्यक्रम
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 22 May 2025 10:45 PM
मशाल कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर पांच विधाओं में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई है. टेस्ट के बाद चयनित बच्चे क्रिकेट बॉल थ्रो, हाइ जंप, रेस, साइकलिंग, फुटबाल, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.
मशाल प्रतियोगिता का संकुल स्तर पर हुआ शुभारंभ : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा डीएम अलंकृता पाण्डेय के मार्गदर्शन में मशाल प्रतियोगिता 2024–25 का संकुलस्तरीय आयोजन 22 मई से जिले के सातों प्रखंडों के 99 विद्यालयों में प्रारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. डीइओ रश्मि रेखा द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है, ताकि विद्यालय स्तर पर प्रतिभाएं उभरें और उन्हें राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके.
प्रतियोगिता 22 से 24 मई तक : अंडर-14 एवं अंडर-16 का आयोजित होगा. प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में 5445 छात्र एवं छात्राएं एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल में भाग लेंगे. प्रत्येक खेल विधा में प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों के निर्देशन में आयोजन को संरचित एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराया जा रहा है. प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 24 मई को होगा. चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे. साथ ही संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जायेगा. इस आयोजन के माध्यम से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, टीमवर्क तथा आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी बच्चों में विकास किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि विद्यालय से ओलम्पिक तक की परिकल्पना को साकार किया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










