Jehanabad : सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Published by :MINTU KUMAR
Published at :27 Jul 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. रविवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी एवं मंदिर में जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

मखदुमपुर. वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. रविवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी एवं मंदिर में जलाभिषेक किया. श्रद्धालु पहाड़ी इलाका के हथियाबोर, पातालगंगा एवं बावन सीढ़ियां इलाके में बने जलस्तोत्र से स्नान कर पहाड़ की चोटी पर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और कतार में खड़े होकर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे अर्घा सिस्टम के माध्यम से बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया. मौके पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है. वहीं मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है. श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, मेडिकल सुविधा, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की गयी है. वहीं श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा. मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं जलाभिषेक किया.

कांवरिया सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन : किंजर.

किंजर थाना क्षेत्र के परियारी बाजार शांतिपुरम में बाबा दूधेश्वरनाथ कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया. शिविर का उद्घाटन महिला कांवरिया बम पियरिया देवी ने शिव मंत्र उच्चारण के साथ किया. इस मौके पर पियरिया देवी ने कहा कि सावन का महीना आस्था, पुण्य और सेवा का प्रतीक है. हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवरिया सेवा शिविर शांतिपूरम में लगाया गया है. पटना से देवकुंड जाने वाले रास्ते में जितने भी कांवरिया सेवा समिति है. वहीं कांवरिया संघ के अध्यक्ष सह होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ ज्योति प्रसाद ने कहा कि इस पावन माह में कांवरियों की सेवा में बढ़-चढ़कर सभी सामाजिक कार्यकर्ता भाग लें ताकि भोलेबाबा की पूजा-अर्चना को जा रहे श्रद्धालुओं को सहूलियत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन