दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गयी जान

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गयी जान

ुलासगंज-घोसी थाना क्षेत्र के कुड़वा पातालगंगा सड़क मार्ग पर सोमवार की रात बाइक दुर्घटना से हुए जख्मी युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

घोसी. हुलासगंज-घोसी थाना क्षेत्र के कुड़वा पातालगंगा सड़क मार्ग पर सोमवार की रात बाइक दुर्घटना से हुए जख्मी युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक युवक हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुपाबिगहा गांव के निवासी सतीश यादव के पुत्र गुलशन कुमार (23 वर्ष) बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रविवार की दिन बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर मखदुमपुर की ओर जा रहा था, तभी कुड़वा पाताल गंगा सड़क मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और गुलशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को आसपास के लोगों ने निजी क्लिनिक में ईलाज कराते हुए उसे बेहतर इलाज कराने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक युवक तीन भाई में सबसे बड़ा भाई था.

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

कलेर. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया जिसके कारण उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना मंगलवार की सुबह बलिदाद-खभैनी रोड स्थित सुनसान जगह की है. मामले में सब इंस्पेक्टर आरजू कुमारी ने बताई कि दीवागश्ती के दौरान उक्त युवक बलिदाद-खभैनी सड़क के किनारे बेसुध पड़ा हुआ मिला तथा उसके बगल में एक बाइक भी गिरी हुई थी. इस दौरान उक्त युवक से पूछताछ करने की कोशिश की गयी लेकिन वह बेहोश होने के कारण पुलिस को कुछ भी बता पाने में असमर्थ था. इस दौरान तत्काल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन