Jehanabad : बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली

नगर थाना क्षेत्र के इरकी के समीप मंशाबिगहा में मंगलवार को नवनिर्मित मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली से घायल युवक परसबिगहा थाना क्षेत्र के लक्षुबिगहा का रहने वाला जगदीश प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार बताया जाता है,

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के इरकी के समीप मंशाबिगहा में मंगलवार को नवनिर्मित मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली से घायल युवक परसबिगहा थाना क्षेत्र के लक्षुबिगहा का रहने वाला जगदीश प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार बताया जाता है, जो मंशाबिगहा में नवनिर्मित मकान में बिजली वायरिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने सीने में गोली मार दी. गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां बिजली मिस्त्री को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संदर्भ में घायल युवक के भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि मंशाबिगहा के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ बुद्धि के यहां बीते तीन दिनों से मनोज वायरिंग का काम कर रहा था. मंगलवार को एकाएक सूचना मिली कि उसके भाई को गोली लग गयी है, जिसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उनका भाई घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. इधर, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया. एसएफएल की टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किए हैं. मिले साक्ष्य के आधार पर फॉरेंसिक जांच की टीम एवं पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. फिलहाल गोलीबारी की घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश, मकान मालिक के जमीन से जुड़ा हुआ कारोबार में दुश्मनी या फिर कोई अन्य वजह है, यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन