jehanabad News : बरामद दवाइयों का इस्तेमाल करते थे मृतका के पिता

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : बरामद दवाइयों का इस्तेमाल करते थे मृतका के पिता

चित्रगुप्त नगर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत एक अबूझ पहेली बनती जा रही है.

विज्ञापन

पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला

जहानाबाद. चित्रगुप्त नगर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत एक अबूझ पहेली बनती जा रही है. मामला सुलझने के बजाय हर रोज उलझता ही जा रहा है. मामले की जांच कर रही एसआइटी टीम ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की है, लेकिन मृतक के परिजन जांच से संतुष्ट नहीं हैं. ज्ञात हो कि मृत छात्रा के कमरे से पुलिस ने नींद की कई गोलियां बरामद की थीं उस मामले में एसआइटी की टीम ने जहानाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू की. टीम ने दुकानदार से 27 दिसंबर को खरीदे गये दवा के बारे में जरूरी जानकारी जुटायी और सीसीटीवी फुटेज की मांग की. हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी का डिस्क खराब होने के कारण फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका. बरामद दवा की बैच नंबर की जांच की गयी, ताकि पता चल सके कि उक्त दवा की स्ट्रिप कहां से खरीदी गयी थी. मृत छात्रा के परिजनों ने बताया कि 27 दिसंबर को वे अपनी बेटी को लेकर जब पटना से गांव वापस लौट रहे थे, तो लौटने के क्रम में सबसे पहले नदवां स्थित विजय डेयरी के समीप रुक कर पहले लिट्टी और समोसे खरीदे, फिर चाय पीते हुए जहानाबाद पहुंचा और मेडिकल हॉल से अपने जरूरत की दवाइयां खरीदी थीं. चानेल-एसआर-90 एवं प्रोलॉन्ग्ड दवा की खरीद की थी जो मृतक के पिता डॉक्टर की सलाह पर अपने पास रख कर सेवन करते थे और जरूरत पर उसका इस्तेमाल करते थे. चानेल-एसआर-90 दवा मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, एंजाइना, हृदय संबंधी, सीने में दर्द और हाइपरटेंशन की दवा है. वहीं प्रोलॉन्ग्ड का इस्तेमाल भी सीने में दर्द, मानसिक दर्द और मानसिक स्वास्थ्य के सुधार में इसका इस्तेमाल होता है. उक्त दवा को खरीद कर परिजनों ने उसे बेटी को बैग में साथ रखने को कहा था जो गलती से उसके बैग में ही रखा रह गया. घर पर उसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी और गलती से वो दवा उसके बैग में ही लौट कर पटना गर्ल्स हॉस्टल तक चला गया जो लड़की के रूम से सुरक्षित बरामद हुआ है. हालांकि दवा खरीद के मामले में एसआइटी परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.

सहेली से पूछताछ करने कोचिंग पहुंची एसआइटी

मृत छात्रा की तीसरी कक्षा से उसके साथ पढ़ने वाली सहेली जो पटना में ही रहकर पढ़ाई करती है, उससे भी एसआइटी टीम ने गुरूवार को अकेले में घंटों लंबी पूछताछ की है. मृतक की सहेली एक ही कोचिंग में उसके साथ पटना में पढ़ती थी. जो प्रभात हॉस्पिटल में भी उससे मिलने पहुुंची थी. एसआइटी टीम कोचिंग में पहुंचकर दोपहर 1 बजे से लेकर 4 बजे तक गहनता से लड़की से पूछताछ की. ज्ञात हो कि उसके पिता एक रिटायर्ड फौजी हैं ,जो घटना की सूचना मृत छात्रा के परिजनों को सबसे पहले दी थी. मामले में अपनी बेटी से हो रही पूछताछ से वे काफी नाराज़ और डरे और सहमे हैं. उनका मानना है कि मेरी बेटी अभी कम उम्र की है,अकेले में उससे पूछ ताछ उचित नहीं है. पुलिस जिस अंदाज में उससे पूछताछ कर रही है उससे वह काफी डरी और सहमी हुई है. एसआइटी की पांच सदस्यीय टीम ने लड़की से जबरन कुछ उगलवाना चाह रही है. पुलिस ने जिस डायरी को जब्त किया है, उस डायरी के बारे में और मृतक की राइटिंग पहचान के लिए पुलिस वहां पहुंची थी. परिजनों की मानें तो जो डायरी पुलिस लेकर गयी है, वो मृत छात्रा का डायरी नहीं है. हालांकि पुलिस ने कई और भी बिंदुओं को खंगालना शुरू कर दिया है, हर एंगल पर पुलिस जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन