Jehanabad : रतनी में टेंपो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, कृषि समन्वयक हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : रतनी में टेंपो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, कृषि समन्वयक हुए घायल

शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद -कुर्था मुख्य मार्ग पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचिटा के समीप टेंपो और स्कूटी के टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद -कुर्था मुख्य मार्ग पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचिटा के समीप टेंपो और स्कूटी के टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी में कराया गया. वहीं टेंपो सवार कुर्था निवासी एक महिला भी चोटिल हो गई. घायल सोनू कुमार रतनी प्रखंड के कृषि विभाग कार्यालय में कृषि समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि कृषि कार्यालय में बीज वितरण के बाद 2 बजे मुहर्रम में ड्यूटी लगे होने के कारण वे जहानाबाद जा रहे थे. जैसे ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचिटा के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने उनके स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गए, जहां उनका इलाज किया गया. सूचना मिलने पर एएसआई दीपक कुमार ने पीछा कर टेंपो को पकड़ लिया और चालक मो प्रिंस एवं टेम्पो को जब्त कर थाना लाया. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन