जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
जिले के सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान प्रारंभ

जल स्रोतों की स्थिति, उनकी उपयोगिता एवं आवश्यक मरम्मत संरक्षण से संबंधित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

अरवल. भीषण गर्मी एवं संभावित रूप से गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित पंचायतों में भ्रमण कर हर घर नल जल योजना की अद्यतन स्थिति का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. जिसके तहत पदाधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है या नहीं, पाइपलाइन, जलापूर्ति प्रणाली एवं मोटर आदि सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं. इसके साथ ही पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों में उपलब्ध अन्य जल स्रोतों जैसे कुआं, चापाकल आदि का भी निरीक्षण कर रहे है ताकि आपात स्थिति में वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. जल स्रोतों की स्थिति, उनकी उपयोगिता एवं आवश्यक मरम्मत संरक्षण से संबंधित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जांच के दौरान पदाधिकारी स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को भी सकलित करेंगे. प्राप्त फीडबैक के आधार पर संबंधित पदाधिकारी विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध करायेंगे. जिसके आलोक में आवश्यक सुधारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. तथा सभी संबंधित पदाधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के इस मौसम में आमजन को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन