इस्लामपुर-घोसी पथ पर बोलेरो पलटने से छह लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
इस्लामपुर-घोसी पथ पर बोलेरो पलटने से छह लोग हुए घायल

इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की रात चमड़ा गोदाम के समीप बोलेरो पलटने से करीब आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

घोसी. इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की रात चमड़ा गोदाम के समीप बोलेरो पलटने से करीब आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी व्यक्ति में लखावर गांव निवासी नगीना यादव, रंजीत कुमार, अवधेश यादव, राजबल्लम ठाकुर, गराईंबिगहा गांव के अजीत कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं. जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. जख्मी नगीना यादव ने बताया कि रविवार को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रकसा गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गये थे और अपने बोलेरो पर सवार होकर रकसा गांव से बीते रात्रि अपने घर लखावर वापस आ रहे थे, तभी घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर चमड़ा गोदाम के समीप हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन