स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण से आदर्श नागरिक का होता है निर्माण : प्रिंस

Updated:
विज्ञापन
स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण से आदर्श नागरिक का होता है निर्माण : प्रिंस

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में जिला आयुक्त (गाइड) ज्योति मणि की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग आंदोलन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने में हम सभी अपना योगदान दें,

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में जिला आयुक्त (गाइड) ज्योति मणि की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग आंदोलन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने में हम सभी अपना योगदान दें, ताकि छात्र-छात्राएं और युवा वर्ग विकास-विश्वास के पथ पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें. वहीं मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन केशव प्रिंस ने उपस्थित स्काउट-गाइड के पदाधिकारी को डायरी और कैलेंडर देकर स्वागत करते हुए कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण से आदर्श नागरिक का निर्माण होता है. वहीं 22 फरवरी को बेडेन पावेल की जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर स्काउटिंग-गाइडिंग क्रियाशीलन में सहयोग करने वाले शिक्षक शिक्षिका, प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर हरिशंकर कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार के साथ दर्जनों सदस्यों ने बैठक में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन