Jahanabad News : स्काॅर्पियो ने दो बाइकों व कार ने बुलेट सवार को ठोका, छह घायल

Updated:
विज्ञापन

Jahanabad News : दो अनियंत्रित वाहनों ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

बुधवार को दो अनियंत्रित वाहनों ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पहली घटना नगर थाने के जाफरगंज मुहल्ले के निकट हुई जिसमें अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष घायल हो गये. घायलों में जहानाबाद सदर अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी प्रियंका पांडेय और उनके भाई रोशन पांडेय के अलावा दो अन्य बाइक सवार महिला-पुरुष शामिल हैं. प्रियंका पांडेय अपने भाई के साथ बाइक से ड्यूटी करने सदर अस्पताल आ रही थी, तभी जाफरगंज के निकट सामने से आ रही स्काॅर्पियो ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. उनकी बाइक के साथ-साथ एक और बाइक सवार को भी स्काॅर्पियो ने ठोक डाला. इस दुर्घटना में प्रियंका पांडेय, उनका भाई रोशन पांडेय के अलावा दूसरे बाइक पर सवार एक महिला और पुरुष घायल हो गये. प्रियंका पांडेय ने बताया कि उस स्कॉर्पियो का पीछा एक कार सवार कर रहा था. स्कॉर्पियो ने गांधी मैदान और गौरक्षणी के निकट भी किसी को ठोकर मारी है. दोनों बाइकों को ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो जाफरगंज में सड़क किनारे खड़ी दो मिक्सर मशीनों में टक्कर मारकर उलट गयी. इस दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार चालक कूद कर भाग गया. गुस्सायी भीड़ ने स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ डाले. इस मामले में प्रियंका पांडेय ने नगर थाने में आवेदन दिया है. दूसरी दुर्घटना कड़ौना थाने के लोदीपुर गांव के निकट हुई जिसमें कार ने बुलेट पर सवार दो लोगों को ठोक डाला. इस दुर्घटना में जहानाबाद निवासी चंदन कुमार और गया जिले के टेकारी निवासी कुणाल कुमार घायल हो गये. आलोक पटना से जहानाबाद बुलेट पर सवार होकर आ रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन