स्कॉर्पियो के धक्के से सैप का जवान जख्मी, अस्पताल में भर्ती

घोसी-जहानाबाद पथ पर दक्षिणी गांव के निकट स्कॉर्पियो के धक्के से एक सैप का जवान प्रेम रंजन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहानाबाद. घोसी-जहानाबाद पथ पर दक्षिणी गांव के निकट स्कॉर्पियो के धक्के से एक सैप का जवान प्रेम रंजन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम रंजन पाठक घोसी में सैप के ड्राइवर के रूप में पद स्थापित है. वह अपनी बाइक से शनिवार को ड्यूटी करने के लिए घोसी जा रहा था तभी रास्ते में दक्षिणी के निकट सामने से आ रहे एक स्कार्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वह सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही घोसी के थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल जवान से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




