जहानाबाद प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
डाकघर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

डाकघर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच करती पुलिस

Jehanabad post office bomb threat: जहानाबाद प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. ई-मेल में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कार्रवाई की बात कही गई है. पुलिस और डाक विभाग की तकनीकी टीम जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jehanabad post office bomb threat: जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद डाक विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होते ही डाकघर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ई-मेल के जरिए मिली धमकी

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अर्जुन राम ने बताया कि प्रधान डाकघर को गया के माध्यम से एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है. ई-मेल में डाकघर को बम विस्फोट से उड़ाने और डाक सेवाओं को भारी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है.

ई-मेल में आपत्तिजनक टिप्पणी का किया गया जिक्र

पोस्टमास्टर के अनुसार ई-मेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक अभिनेत्री द्वारा पैगंबर साहब के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में इस तरह की कार्रवाई करने की बात कही गई है. धमकी मिलने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

डाकघर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

धमकी के बाद प्रधान डाकघर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. एहतियात के तौर पर डाकघर परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा रही है. प्रवेश से पहले आधार कार्ड की जांच की जा रही है तथा आगंतुकों का मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. कर्मचारियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने डाकघर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है.

ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी तकनीकी टीम

पोस्टमास्टर ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है. वहीं पुलिस और डाक विभाग की तकनीकी टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन