जहानाबाद : सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में उपस्थित कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए सहयोग शिविर लगाए गए. जिला पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद में विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को जिले की 15 पंचायतों में शिविर लगाए गए. मखदुमपुर प्रखंड की धराउत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहे. उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की गयी

शिविर के दौरान भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की गई. कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया. साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया.

15 पंचायतों में सहयोग शिवरि आयोजित किये गये

जिला प्रशासन ने बताया कि मंगलवार को जिले की 15 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की. प्रशासन ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक सरलता से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन