Jehanabad : सदर अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी, मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सदर अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी, मरीज परेशान

सोमवार को शहर में हुई बारिश के बाद सदर अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया जिसके कारण मरीज और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद. सोमवार को शहर में हुई बारिश के बाद सदर अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया जिसके कारण मरीज और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानी हुई. अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर उस जगह पर नयी बिल्डिंग बनायी जा रही है. इसके कारण सदर अस्पताल पीकू वार्ड के फैब्रिकेटेड बिल्डिंग में संचालित हो रहा है. अस्पताल के गेट से अस्पताल का फैब्रिकेटेड बिल्डिंग कुछ दूर है. गेट से कुछ दूर भीतर जिस जगह पर नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, बारिश होने के बाद अक्सर उसी जगह अस्पताल के दवा दुकान के समीप बारिश का पानी जमा हो जाता है. इस जगह पर सतह भी कुछ नीची है. हालांकि उस जगह पर बारिश का पानी निकालने के लिए अंडरग्राउंड एक नाली का निर्माण कराया गया है, बावजूद इसके थोड़ी सी भी बारिश होने पर वहां पानी जमा हो जाता है. बताया जाता है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के समीप निर्माण सामग्री अक्सर पानी निकालने के लिए बनाई गई नाली में चली जाती है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन