ePaper

jehanabad news. आर्मी जवान के बंद घर से आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Updated at : 02 Aug 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
jehanabad news. आर्मी जवान के बंद घर से आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी

नगर पंचायत के बैरामसराय गांव का मामला, दानापुर में रहता है पूरा परिवार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

घोसी. नगर पंचायत के बैरामसराय गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने आर्मी जवान के बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन और कीमती वस्त्र चोरी कर लिया. इस सिलसिले में बैरामसराय गांव निवासी विनेशवर सिंह द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. सूचक ने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि हम सभी परिवार पटना दानापुर रहते हैं. शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा फोन से सूचना मिली कि आपके घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. सूचना पाकर मैं अपने परिवार को सूचित किया.उनके द्वारा बताया गया कि घर के अंदर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ है. फिर इसकी सूचना घोसी थाने के 112 नंबर वाहन के पुलिस को सूचना दिया गया. सूचना पाकर घोसी थाने के 112 नंबर वाहन की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन किया. गृह स्वामी ने पटना से अपने घर आया तो देखा कि घर में एक सूटकेस में रखा मेरी पत्नी व बहू के गले का सोने का चैन, कान की बाली, टौप व हार गायब है. जिसका कीमत करीब आठ लाख रुपये बताया जाता है. इसके अलावा घर में रखा पीतल एवं कांसे का बर्तन एवं कीमती वस्त्र अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन