जहानाबाद पुलिस ने ली नशा मुक्ति की शपथ, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

शपथ लेते पुलिस पदाधिकारी
जहानाबाद पुलिस केंद्र में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली. सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने, समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा-मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया.
jehanabad police: पुलिस केंद्र जहानाबाद में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई.
नशीले पदार्थों से दूर रहने का लिया संकल्प
इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.
बड़ी संख्या में शामिल हुए पुलिसकर्मी
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. अभियान का उद्देश्य पुलिस बल के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










