Jahanabad News : स्टेशन पर धीमी गति से हो रहा यात्री सुविधा विस्तार का काम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 10:37 PM
जहानाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का कार्य धीमी गति से चल रहा है. दिसंबर माह तक इस कार्य को पूरा कराना था, लेकिन अब तक फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में यात्री सुविधा की कमी से यात्रियों को हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है.
जहानाबाद नगर. पीजी रेलखंड के जहानाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का कार्य धीमी गति से चल रहा है. दिसंबर माह तक इस कार्य को पूरा कराना था लेकिन अब तक फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में यात्री सुविधा की कमी से यात्रियों को हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद स्टेशन का चयन 2023 में हुआ था. इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करते हुए उसे मॉडल रूप देना था. इस कार्य को दिसंबर 2024 तक पूरा कर लेना था लेकिन बीच में कई माह तक काम ठप रहने से निर्धारित समय तक काम पूरा कराना असंभव हो गया है. फिलहाल स्टेशन के मुख्य भवन के फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में निर्माण कार्य पूरा कराने में कई माह का समय लग सकता है. करीब 23 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा विस्तार से संबंधित कार्य किये जाने हैं. इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण होना है जिसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल तथा अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जायेंगी. फिलहाल फाउंडेशन का कार्य चल रहा है. ऐसे में यात्रियों को अभी लंबे समय तक इन सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
नये भवन निर्माण के लिए तोड़ा गया है पुराना भवन
नये भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा पुराने स्टेशन भवन को तोड़ा गया था. नये भवन निर्माण की निर्धारित समय सीमा खत्म होने वाली है, लेकिन अब जाकर निर्माण कार्य आरंभ हुआ है. ऐसे में रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन तोड़ दिये जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. यात्रियों को प्लेटफार्म तक आने-जाने के लिए पहले प्रतीक्षालय से ही रास्ता बना दिया गया था लेकिन अब वह भी बंद कर दिया गया है. अब प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है. वहीं प्रतीक्षालय का भी उपयोग यात्री नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में यात्री प्लेटफाॅर्म पर इधर-उधर भटकते हुए अपना समय बिताने को मजबूर होते हैं.अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाना है विकसित
जहानाबाद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जाना है. इसके लिए नये स्टेशन भवन का निर्माण किया जाना है जिसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित की जायेंगी. वहीं प्रत्येक प्लेटफार्म पर कैफेटेरिया के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया जाना है. नये भवन में पोर्च निर्माण भी कराया जाना है जिससे कि यात्रियों को आगमन-प्रस्थान में सुविधा हो सके. इन कार्यों को करीब 23 करोड़ की लागत से पूरा कराया जाना है. इसके लिए पुराने भवन को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है जिसके बाद से ही यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. हालांकि निर्माण कार्य दुबारा आरंभ होने से यात्रियों को अब उम्मीद जगी है कि उन्हें सुविधायुक्त स्टेशन भवन का लाभ मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










