पण्डुई में श्रीमद्भागवत कथा से बह रही भक्ति की धारा, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad  News :

प्रवचन करते वेदांती जी महाराज.

Jehanabad  News : जहानाबाद. सदर प्रखंड अंतर्गत पण्डूई गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में रामायणाचार्य वेदांती जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं.

विज्ञापन

Jehanabad  News : सदर प्रखंड के पण्डुई गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है. सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत अयोध्या के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 रामायणाचार्य वेदांती जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं. कथा सुनने के लिए पण्डुई गांव के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

महापुराण ज्ञान, भक्ति व वैराग्य का अद्भुत संगम

प्रवचन के दौरान श्री रामायणाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम है. इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को शाप से मुक्ति दिलाने के लिए सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया था.

संगीतमय प्रवचन व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से पण्डुई गांव में भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया है. इसी के उपलक्ष्य में वैदिक रीति-रिवाज से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में वैदिक अनुष्ठानों के साथ श्रीमद्भागवत कथा, संगीतमय प्रवचन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे गांव में आस्था का माहौल बना हुआ है.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन