जहानाबाद: अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात तक चला रोको-टोको अभियान, वसूला जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते पुलिस का सांकेतिक तस्वीर.

जहानाबाद में पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 'रोको-टोको' अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 57,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर संचालित रोको-टोको अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 57,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चली सघन जांच

अभियान के तहत कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, हॉस्पिटल मोड़, अरवल मोड़, फिदा हुसैन रोड और काको मोड़ सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की गई.

मालवाहक से लेकर दोपहिया वाहनों तक की हुई जांच

पुलिस ने बड़े मालवाहक वाहनों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटरसाइकिलों की डिक्की भी खुलवाकर तलाशी ली गई. संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई.

नियम तोड़ने वालों से वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे और बड़े दर्जनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 57,500 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

अपराध नियंत्रण पर पुलिस की पैनी नजर, आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित नहीं था, बल्कि अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध तत्वों की पहचान करने के उद्देश्य से भी चलाया गया. इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'रोको-टोको' अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा. लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन