Jehanabad : कचरा फेंकने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कचरा फेंकने से मना करने पर मां-बेटे को पीटा

नगर थाना क्षेत्र के काली नगर में दरवाजे के पास कचरा फेंकने से मना करने पर पड़ोसी ने मां-बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के काली नगर में दरवाजे के पास कचरा फेंकने से मना करने पर पड़ोसी ने मां-बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में मूल रूप से मखदुमपुर थाना क्षेत्र के औदानबिगहा के रहने वाले रेखा देवी ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वर्तमान में काली नगर में रहते हैं. 20 जुलाई को मैं अपने घर पर थी. उस समय नवीन कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य अपने घर का कचरा हमारे घर के सामने फेंक दिया. उसी समय मेरे द्वारा मना किया गया तो सभी लोग मिलकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. हो-हल्ला सुनकर मेरा छोटा बेटा मुझे छुड़ाने आया तो विरोधी पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से मारपीट कर जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन