चार लाख से अधिक लोगों ने खायी फाइलेरियारोधी दवा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 11:03 PM
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने का काम किया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कई जगहों पर दवा सेवन करने से इंकार करने वाले लोग भी मिल रहे हैं.
जहानाबाद/हुलासगंज. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने का काम किया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कई जगहों पर दवा सेवन करने से इंकार करने वाले लोग भी मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर इंकार करने वाले लोगों को समझा रहे हैं और दवा सेवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं. कई क्षेत्रों में दवा सेवन करने से इंकार करने वाले लोग हाथी पांव से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर दवा का सेवन भी कर रहे हैं.
10 लाख से अधिक आबादी को खिलानी है दवा
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विनोद ने बताया कि जिला में दवा सेवन से इंकार करने वाले लोगों को काफी समझाया जा रहा है. लोग दवा सेवन करने आगे आ रहे हैं. बताया कि जिला में अब तक दवा सेवन के लक्षित आबादी का 34 प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया जा चुका है. दवा सेवन के लिए जिला की 10 लाख 68 हजार 30 आबादी को फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 4 लाख 8 हजार 373 लोगों ने दवा का सेवन कर लिया है. दवा सेवन कराने में हाथी पैर मरीजों द्वारा तैयार किये गये मरीज हितधारक मंच के सदस्य भी आगे आ रहे हैं. इस मंच में शामिल शिक्षक, वार्ड पार्षद, मुखिया, सहित अन्य लोग दवा सेवन कर लोगों को दवा सेवन कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. विभिन्न प्रखंडों तथा जिलास्तर पर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल विभाग के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में शाम के समय प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ दवा सेवन कार्यों की नियमित बिफ्रिंग की जा रही है तथा सभी आवश्यक डाटा को सुकृत्य एप्प पर अपलोड कराना भी सुनिश्चित किया जा रहा है. वहीं मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत के साधुग्राम गांव में मरीज हितधारक मंच के सदस्य विलासमित्र बबीता देवी ने स्वयं दवा का सेवन कर गांव के 30 घरों में 170 से अधिक लोगों को फाइलेरिया की बीमारी के खतरों के बारे में जानकारी देकर दवा सेवन कराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










