सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गयी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरबिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव की शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रात 10 बजे बाइक सवार ने गांव में ही बीच सड़क पर ठोकर मार दी
करपी. स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरबिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव की शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रात 10 बजे बाइक सवार ने गांव में ही बीच सड़क पर ठोकर मार दी. इसके बाद बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि ठोकर लगने के बाद बाइक सवार को गिरते हुए गांव के कुछ लोगों ने देखा था लेकिन पुनः बाईक सवार अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया. गांव के लोगों ने नहीं सोचा था कि बाइक की ठोकर से युवक जख्मी हो गया है. काफी समय बाद गांव के लोग जब उस रास्ते से गुजर रहे थे तो सड़क पर अचेत पड़े युवक पर नजर पड़ी. ग्रामीणों ने शोर मचाया जिसके फलस्वरुप गांव के लोग एकत्रित हुए. परिजनों के द्वारा रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










