कलानौर में खेत में लगी सब्जियों को देखने गए हलवाई की करंट लगने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

करंट से मौत का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News : राहुल खाना बनाने का काम करता था. करंट लगने से पूरी तरह झुलस गया था. लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jahanabad News : (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट)
जिले के कलानौर गांव में करंट लगने से एक 19 वर्षीय हलवाई की मौत हो गई. मृतक राहुल कुमार, सुरेंद्र कुमार के पुत्र, इसी गांव का निवासी था.

विज्ञापन

पैर फिसलने से बिजली के तार पर गिरकर झुलसे

ग्रामीणों ने बताया कि राहुल खाना बनाने का काम करता था. दिनभर का काम पूरा करने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था. गांव पहुंचते ही उसने अपने खेत में लगी सब्जियों की फसल की देखभाल करनी शुरू की, जहां चारों तरफ बिजली के तार लगे हुए थे. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह तारों पर गिर पड़ा और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया.

ग्रामीणों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण वहां उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन