Jehanabad : होली के लिए सजने लगा बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद में दुकानदार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 10:53 PM
रंगों के त्यौहार का दिन नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगा है. होली की आहट बाजार में साफ दिखाई देने लगी है. परंपरागत रंग और गुलाल के साथ रंग खेलने के आधुनिक खिलौनों ने बाजार में अपनी पैठ बना ली है. रंग खेलने के लिए आधुनिक हथियारों के नमूने वाली पिचकारियां बाजार में हैं. रंग बिरंगी टोपियां और क्रिकेट खिलाड़ी के बालों की नकल करतीं टोपियों ने इस बार बाजार में खूब जगह ली है.
जहानाबाद नगर. रंगों के त्यौहार का दिन नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगा है. होली की आहट बाजार में साफ दिखाई देने लगी है. परंपरागत रंग और गुलाल के साथ रंग खेलने के आधुनिक खिलौनों ने बाजार में अपनी पैठ बना ली है. रंग खेलने के लिए आधुनिक हथियारों के नमूने वाली पिचकारियां बाजार में हैं. रंग बिरंगी टोपियां और क्रिकेट खिलाड़ी के बालों की नकल करतीं टोपियों ने इस बार बाजार में खूब जगह ली है. कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार होली पर अच्छा कारोबार होगा. दुकानदारों ने बताया कि लोग त्यौहार के साथ स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हैं. इसके चलते होली पर हर्बल रंग और गुलाल की भारी मांग है. बाजार में फैंसी पिचकारियों की मांग है. इसकी कीमत भी आम पिचकारियों से कई गुना अधिक है. डोरेमान, किंडरवर्ल्ड, मिकी माउस पिचकारी उपलब्ध है. यह बच्चों को खूब भा रही है. साथ ही प्रेशर गन, पीठ पर रंग भरा बैग रखकर पाइप के सहारे गन से रंगों की बौछार करने वाली पिचकारी भी बाजार में है. राकेट लांचर वाली पिचकारी, स्पाइडर मैन, बॉर्बी डॉल, जेनचेन आदि कार्टन चरित्रों के नाम भी पिचकारी भी बाजार में है. वहीं होली पर पहनने के लिए राक्षस, खोपड़ी से लेकर कई प्रकार के मुखौटे मिल रहे हैं. इसके अलावा मैजिक बैलून भी बाजार में मिल रहे हैं. मोदी पिचकारी की बढ़ी डिमांड : होली में मोदी व योगी की पिचकारी ने धमाल मचा रखा है. यूवाओं की पहली पसंद मोदी पिचकारी बनी हुई है. इधर जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है, वैसे-वैसे दुकानदार भी अपने समानों की दामों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. इस बार बाजार मे 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक कि पिचकारी मौजूद हैं. ये लोगों को काफी लुभा रहा है. रेडीमेड गार्मेंट के व्यवसायी ने बताया कि होली को देखते हुए अच्छी खासी तैयारी की है. होली के त्यौहार के हिसाब से छोटे बच्चों के शर्ट पैंट, सूट, कुर्ता-पायजामा का स्टॉक जमा कर लिया गया है. साथ ही पटियाला, गरारा, शरारा की भी मांग है. नये कलेक्शन की रेंज इस बार सजाया गया है. कुर्ता-पायजामा की खूब मांग है. वहीं बच्चियों के लिए शरारा आदि की मांग है. कपड़ा बाजार धीरे-धीरे गुलजार भी होने लगा है. लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़ा के खरीदारी भी करने लगे हैं. साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है. वहीं रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर भी लोग बच्चों के लिए कुर्ता-पायजामा की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










