Jehanabad News : दीपक हत्याकांड का शूटर रावण कोडवर्ड में करता था बातचीत गोली और हथियार को गाय-बछड़ा कहता था

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 11:20 AM

विज्ञापन

घायल रेवन उर्फ रावण का फाइल फोटो।

Jehanabad News : आरोपी कई दिनों से दीपक की हत्या की फिराक में था और घटना को अंजाम देने के बाद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.शूटर यहां तक कोड वर्ड में बातचीत करता था.

विज्ञापन

Jehanabad News : (अश्विनी कुमार की रिपोर्ट) जिले के चर्चित दीपक हत्याकांड में शामिल शूटर विक्की सिंह उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से दीपक की हत्या की फिराक में था और घटना को अंजाम देने के बाद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.शूटर यहां तक कोड वर्ड में बातचीत करता था.

नानी के घर रहकर करता था मजदूरी, बाद में अपराध की दुनिया में आया

सूत्रों के अनुसार आरोपी एक दिन पहले भी पुलिस की पकड़ से बच निकला था. वह लोहे और करकट लगाने का काम करता था और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। बताया जाता है कि वह हथियारों की सप्लाई कर एक नेटवर्क तैयार कर रहा था और अपने गैंग में कई युवकों को जोड़ चुका था.

आरोपी मूल रूप से गया जिले के बेलाडीह गांव का रहने वाला है और अपने नाना के घर रहकर मजदूरी करता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाढ़ गांव स्थित अपनी मौसी के घर भी ठहरा था.

सरदार जी की तलाश में पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक की हत्या के बाद आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदलता रहा. वह फोन पर कोड वर्ड का इस्तेमाल करता था और बातचीत के बाद मोबाइल बंद कर देता था, जिससे पुलिस को उसकी ट्रैकिंग में कठिनाई हो रही थी. हथियार और गोली को वह कोडवर्ड में ‘गाय-बछड़ा’ कहकर संदर्भित करता था. पुलिस अब उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसे आरोपी कोड में ‘सरदार जी’ कहकर हथियार रखने की बात करता था.

बताया गया कि गुरुवार को हथियार बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी इलाके में लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी ने पहले पुलिस को कई स्थानों पर गुमराह किया. बाद में झाड़ियों से हथियार निकालकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

इस घटना में घोसी थाना पुलिस पर फायरिंग के मामले में अलग से केस दर्ज किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर एएसपी और सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने पूरे ऑपरेशन की कमान संभालते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: BIHAR BREAKING : जहानाबाद में देर रात एक और इनकाउंटर, हथियार बरामद करवाने की जगह कर दी पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन